फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहेगी विकास की बयार, 4.86 करोड़ से होगा नाला-नाली व अंत्येष्टि स्थल का निर्माण

Fri, 16 May 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। नगर पंचायत क्षेत्र के तीन मोहल्लों में बहुत जल्द लोगों को बजबजा रहीं नालियों व उबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलेगी। वहीं, अपने स्वजनों की मौत पर खेतोंं में दाह संस्कार करने वाले बंजारा समाज के लोगोंं के लिए अंतेयष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने इन सभी समस्याओंं के निस्तारण के लिए 4.86 करोड़ की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। बहुत जल्द विकासपरक कार्यों की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत रिसिया के मोहल्ला राजेंद्र नगर, मोहम्मद नगर व सरस्वती नगर में रास्ते व नालियों की स्थिति दयनीय है। वहीं, नाले के अभाव में इन मोहल्लों में जलनिकासी की समस्या है और बरसात के दिनों में स्थिति भयावह हो जाती है। जिसे देखते हुए मोहल्लावासी लगातार मोहल्लों में नाली-नाला, इंटरलॉकिंग आदि के निर्माण की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी ने मोहल्लों का सर्वे करवाया था और स्थान चिह्नांकन कर 4.86 करोड़ के विकास कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी।
जिसपर शासन ने अपनी मोहर लगा दी है। अध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि सरस्वती नगर, राजेंद्र नगर, मोहम्मद नगर में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाला निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही नाली भी बनेगी। उन्होंंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन



बंजारा समाज को बड़ी राहत
रिसिया नगर क्षेत्र में कहीं भी अंत्येष्टि स्थल नहीं है। जिसके चलते नगर क्षेत्र में किसी के भी स्वजन की मौत होने पर लोग लगभग छह किमी दूर विश्राम घाट जाते हैं। वहीं नगर क्षेत्र मेंं निवासरत बंजारा समाज के लोग शवों का दाह संस्कार सरस्वती नगर के पास स्थित खेतों में करते हैं। बंजारों को बरसात व गर्मी के दिनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 28 लाख की लागत से सरस्वती नगर मोहल्ले में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। अंत्येष्टि स्थल के लिए भी स्थान चिह्नांकन कर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें