बहराइच। मोहल्ला बशीरगंज निवासी सबीना बेगम (45) को मंगलवार की रात बुखार व बीपी बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पति मुकीम ने डॉ. एमएम खान पर बेहतर इलाज के नाम पर 10 हजार रुपये लेने और बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से दवा मंगवाने का आरोप लगाया था।
साथ ही वार्ड में स्वास्थ्यकर्मियों पर मेडिकल स्टोर से लाई दवा रखने और दूसरी दवा लगाने का गंभीर आरोप लगाया था। यही नहीं, अटेंडेंट रेशमा पर मोबाइल पर बात करने व पत्नी की हालत गंभीर होने और मुकीम को भगा देने का आरोप लगाया था। मुकीम ने नर्स पर आतंकवादी करने का आरोप लगाया था। मृतका के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में घंटों हंगामा काटा था।
प्रकरण में प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने दो नर्सों को लापरवाही के आरोप पर निलंबित कर दिया है। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि नर्सों को सस्पेंड करने के साथ ही डॉ. एमएम खान के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।