फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट ​स्थित धरनास्थल पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर किसानों की समस्याओं के संबंध में भाकियू का धरना बुधवार को छठवें दिन भी जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न हाेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार वर्मा ने कहा कि चिलवरिया चीनी मिल में किसानों के गन्ने का अभी तक भुगतान नहीं किया गया। इससे किसानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि दुलारपुर में स्थित टोल प्लाजा नगर क्षेत्र में आता है, जो कि गलत है। इसे हटाना चाहिए। जिले में खाद-बीज की डुप्लीकेसी की जांच कर उसपर कार्रवाई की जाए। धरने में समस्त ब्लाॅकों व तहसीलों के किसान शामिल रहे और मांगें पूरी न होने पर सड़क जाम व कार्यालयों के घेराव की चेतावनी दी है। इस दौरान पुलिस की तैनाती भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें