जरवलरोड (बहराइच)। भरथा शहबाजपुर निवासी एक विवाहिता को मंगलवार की शाम इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजन विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
कैसरगंज क्षेत्र के भरथा शहबाजपुर निवासी प्रीती (25) ने मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रवि शुक्ला ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजनों के मुताबिक प्रीती ने पति से नाराज होने पर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।