फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विद्युत कटौती से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेरा, किया प्रदर्शन

Wed, 14 May 2025 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेजवापुर ब्लॉक के गोपचंदपुर गांव में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
तेजवापुर(बहराइच)। सोमवार की रात को फॉल्ट व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में काफी रोष है। मंगलवार को तेजवापुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों का सब्र का बांध फूट पड़ा। ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगभग 70 हजार उपभोक्ता हैं। सोमवार व मंगलवार को दिन में पांच घंटे व शाम को छह घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। वीरशाहपुर, तेजवापुर, दहाव, गोड़वा, बौंडी शुक्ल, दुलम्हा, गनियापुर, भिरवा, गोपचंद्रपुर, टेंडवा सिस्टीपुर, ऊंचगांव ,मिश्रनपुरवा, आह्लादपुरवा, एंडोरा,उत्तमनगर,बेड़नापुर, टिकोरा, चेतरा तथा सबलापुर सहित करीब 42 गांवों के उपभोक्ताओं को आए दिन हो रही बिजली कटौती से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि मुकेश शुक्ला, जयोतिपुंज त्रिपाठी,अनुज मिश्रा, रोहित मिश्रा,शुभम मिश्रा समेत अन्य ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं।

रोस्टर के मुताबिक की जा रही आपूर्ति
तेजवापुर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से विद्युत कटौती के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के संबंध में जब एसडीओ फखरपुर धर्मेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीती रात उपकेंद्र पर कुछ तकनीकी खराबी आई थी। जिसे दुरुस्त कर लिया गया है। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें