फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ससुराल गए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 14 May 2025 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शादी समारोह में सीतापुर के रेउसा गए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को छत्तरपुर बहराइच अपने घर ले आए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र के छत्तरपुर निवासी मेंढइ ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे मुनेशर (32) की शादी सीतापुर के रेउसा में की थी। वहां शादी समारोह में शामिल होने मुनेशर ससुराल गया था। सोमवार की शाम उसकी ससुराल से फोन आया कि उसकी हालत गंभीर है। वहां पहुंचने पर पता चला कि इन्होंने ससुराल के निकट लगे पेड़ में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी रेउसा पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मुनेशर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद परिजन शव को लेकर वापस छत्तरपुर आ गए। वहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे तीन बेटों व एक डेढ़ वर्ष की बेटी को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें