फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीएम को फरियाद सुनाने आए, भीड़ में बिछड़ी पत्नी, रोते पति का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। बेड़नापुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हरदी थाना के मेथौरा गांव निवासी दुजई की पत्नी भीड़ में बिछड़ गई। पत्नी की तलाश में रोते-बिलखते दुजई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम उनकी पत्नी सकुशल मिल गई।
विज्ञापन


गांव निवासी दुजई ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के एक विवाद में कुछ लोगों ने उन्हें पीट दिया था। इसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। उनका आरोप है कि मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। इसी शिकायत को लेकर वह मंगलवार को अपनी पत्नी आशा के साथ बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचे थे, ताकि सीधे मुख्यमंत्री से अपनी बात कह सकें।

हालांकि, भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब लोग बाहर निकलने लगे तो अफरातफरी में उनकी पत्नी भीड़ में बिछड़ गई। दुजई घंटों तक रामलीला मैदान के गेट और आसपास के क्षेत्रों में पत्नी की तलाश करते रहे तथा लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। इस दौरान उनका रोते-बिलखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सहयोग से देर शाम आशा सकुशल मिल गई। उन्होंने बताया कि भीड़ के दौरान वह रास्ता भटककर दूसरे गांव पहुंच गई थीं, जहां से लोगों की मदद से वापस लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें