फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गर्भवती की जान लेने वाला कोबरा पकड़ा गया

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा पकड़कर डिब्बे में बदं किया गया कोबरा। 
विज्ञापन
बाबागंज। रुपईडीहा थाना के दुर्गापुर गांव में गर्भवती महिला की मौत का कारण बना जहरीला कोबरा घटना के दूसरे दिन पकड़ लिया गया। परिजनों, ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद घर की दीवार के सुराख से उसे जीवित बाहर निकाला। इसके बाद कोबरा को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर वन विभाग को सौंपा गया। यह वही कोबरा बताया जा रहा जिसने मंगलवार सुबह घर में झाड़ू लगाते समय सुदामा (20) पत्नी सुनील को डस लिया था। गंभीर हालत में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि वन दरोगा हरिओम गौतम ने उसे सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें