भगवानपुर। असलहा लगाकर दो अज्ञात लुटेरों ने बृहस्पतिवार की देर रात एक व्यक्ति से 35 हजार की लूट की थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
महसी कस्बा निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वे बृहस्पतिवार देर रात टहलते हुए नकवा रोड स्थित बांध पर पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और असलहा दिखाकर उनके जेब में रखे 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए।
पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। लेकिन लुटेरे पकड़े नहीं गए। कस्बे में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी रामनयन सिंह ने लापरवाही के आरोप में उपनिरीक्षक विजय कुमार और महसी चौकी इंचार्ज विपिन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।