रिसिया के बंगलाचक में आरएसएस की ओर से पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक।
- फोटो : रिसिया के बंगलाचक में आरएसएस की ओर से पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक।
बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर एकता और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर स्वयं सेवियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रुपईडीहा में पथ संचलन की शुरुआत 150 स्वयंसेवकों ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रचारक अजय रहे। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार, गुड्डू मद्धेशिया, मनोज प्रजापति, दिनेश अग्रवाल, भीमसेन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रिसिया क्षेत्र के रामलीला मैदान व बंगला चक के कपूरे बाबा मंदिर पर संचलन हुआ। खंड संघ संचालक लव शुक्ला के नेतृत्व में कपूरे बाबा मंदिर से पथ संचलन की शुरुआत हुई। इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव जिला बौद्धिक प्रमुख, दीपक आजाद, रामू लाल, संजय जैसवाल प्रमुख प्रतिनिधि, हेमंत वर्मा, सरोज कुमार सिंह, प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे। नवाबगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कालेज के परिसर से पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष त्रिपाठी ने की। इस मौके पर मनीष पांडे, पिंटू गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अनूप मिश्रा, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।