फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाजिरपुरा में लगे दो नए ट्रांसफार्मर, मिली राहत

विज्ञापन
बहराइच के नाजिरपुरा में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर। - फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले में ओवरलोडिंग के कारण पिछले एक सप्ताह से बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए रविवार को दो स्थानों पर 100-100 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी (एसडीओ) शंभूनाथ ने बताया कि मोहल्ले में पहले से स्थापित ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक लोड होने के कारण बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही थी। समस्या के समाधान के लिए छब्बन चौराहा तथा मिस्त्री चायवाले के पास 100-100 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित कराने का प्रस्ताव बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया था।

रविवार को ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद दोनों स्थानों पर उन्हें स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। एसडीओ ने बताया कि नए ट्रांसफार्मरों के संचालन से पुराने ट्रांसफार्मरों पर लोड कम होगा और मोहल्ले की बिजली व्यवस्था में काफी हद तक सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें