फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
शीलादेवी।  - फोटो : शीलादेवी।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। धनुही गांव निवासी विवाहिता की शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन बीमारी के कारण मौत होने की बात कह रहे हैं, जबकि मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुरसहा गांव निवासी रामप्रताप विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी बहन शीला (35) ने चार जून को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने तथा ससुरालीजनों से विवाद होने की जानकारी दी थी। इस पर वह बहन की ससुराल पहुंचे ससुरालीजनों को समझा-बुझाकर लौट गए थे।
रामप्रताप के अनुसार, अगले दिन उन्हें ससुराल वालों ने शीला की हालत गंभीर होने और उसे सीएचसी में भर्ती कराने की सूचना दी। इस पर वह परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने शीला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामप्रताप ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने शीला की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने मृतका के पति संचित लाल, ससुर रामफेरे सहित तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें