फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से दो की मौत, चार लोग घायल

Mon, 06 Mar 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
दिल्ली, एक्सीडेंट, मर्सिडीज - फोटो : SELF
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे नानपारा, दरगाह और फखरपुर थाना क्षेत्र में हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के बेलपुरवा गांव निवासी कनौजी (42) पुत्र महादेव मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को सुबह वह मजदूरी करने के लिए दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत बहराइच-मल्हीपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे काम कर रहा था।

इसी दौरान मल्हीपुर की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। कनौजी को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली नानपारा अंतर्गत धनौली गांव निवासी गुरमीत (40) पुत्र सिकंदर सिंह बाइक से नानपारा से अपने सहयोगी के साथ घर लौट रहे थे। चरसंडा माफी के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। गुरमीत ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका सहयोगी पप्पू घायल हो गया।

वहीं, फखरपुर थाना अंतर्गत मरौचा बुबकापुर गांव निवासी तीरथराम (65) पुत्र हीरालाल अपनी पत्नी शांती (55) व पुत्र विनोद (18) को बाइक पर बिठाकर रिश्तेदारी में मदनकोठी गांव जा रहे थे।

मदनकोठी गांव से एक किलोमीटर पहले पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत तीनों बाइक सवार लहूलुहान हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीरथ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें