फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आबकरी महकमे ने मंगलवार को नानपारा, सुजौली, रूपईडीहा, मूर्तिहा व सुजौली थाने में एक साथ अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 215 लीटर अवैध तैयार कच्ची शराब, काफी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद कर सात मुकदमे दर्ज कर चार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी के निर्देश पर मंगलवार को आबकारी महकमे की टीम ने जिले के नानपारा, सुजौली, रूपईडीहा, मूर्तिहा व सुजौली थाने में एक साथ अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने थाना क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बह रही नदी की कछार के किनारे को खंगालते हुए 205 लीटर अवैध तैयार शराब, काफी मात्रा में नौसादर यूरिया व शराब बनाने के उपकरणों को बरामद किया।
इस दौरान टीम ने मौके से भाग रहे चार लोगों को धर दबोचा। जबकि अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। विभाग की टीम ने थाने पर सात मुकदमों को दर्ज कराकर गिरफ्तार पांच अभियुक्तों में से चार अभियुक्तों को जेल भेज दिया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि अवैध शराब के करोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मामले मेें विभिन्न थानों पर सात मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

30 लीटर शराब व उपकरण बरामद, एक दबोचा
उर्रा (बहराइच)। कंचनपुर पैरुवा गांव में मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर कच्ची शराब बनाते समय एक को गिरफ्तार किया। मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कंचनपुर पैरुवा में कच्ची शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने हेड कांस्टेबल को टीम के साथ मंगलवार की दोपहर में छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति शराब बनाते हुए पकड़ा गया। अभियुक्त की पहचान कृष्णमुरारी पुत्र रामनरेश निवासी कंचनपुर पैरुवा के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें