फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया व बुखार से दो की मौत

Sun, 05 Jun 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलावा के साथ संक्रामक रोगों का प्रकोप भी बढ़ा है। रविवार को जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया पीड़ित दो रोगियों ने दम तोड़ दिया। संक्रामक रोगों से पीड़ित और 17 रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र में कुड़वा गांव निवासी चंदा (9) को उल्टी व दस्त की शिकायत पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, रिसिया क्षेत्र में शंकरपुर गांव निवासी राम सनेही (64) ने भी रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

इसके अलावा बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 17 रोगी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। इनमें मनोज (1) खैरीघाट व सूरज (6) कैसरगंज की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें