फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में निमोनिया से दो मासूमों की मौत

Fri, 03 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में बदल रहा मौसम नौनिहालों पर भारी पड़ रहा है। निमोनिया व बर्थ एक्सपीसिया की चपेट में आकर दो मासूमों की सांसें शुक्रवार को जिला अस्पताल में थम गईं। वहीं 10 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


रात में हो रही ठंड और दिन में निकल रही तेज धूप तराई के लोगों को बीमार बना रही है। रामगांव के बख्शीपुर गांव निवासी रीना (6) पुत्री अक्षयवर को गुरुवार की शाम बुखार और उल्टी सांस चलने की शिकायत हुई।

इस पर परिवारीजनों ने रीना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह रीना की सांसें थम गईं। डॉक्टरों के मुताबिक वह निमोनिया की चपेट में थी। उधर, कैसरगंज के ढोड़ैला गांव निवासी हुसैन अली की पत्नी गुलफिशां ने शुक्रवार सुबह बेटी को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इस पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड आईसीयू में उसे भर्ती कराया गया, वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, निमोनिया, डायरिया व बुखार से पीड़ित और 10 रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें