बहराइच। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार की रात जरवलरोड थाना क्षेत्र में कार सवार दो लोगों को लगभग 66 किलो चांदी के साथ पकड़ा। टीम के पूछताछ करने पर दोनों सही जवाब नहीं दे पाए और न ही जरूरी कागजात दिखा पाए। पुलिस ने जीएसटी सहित अन्य टीम को सूचना दे दी, जो उनसे पकड़ी गई चांदी के बारे में पूछताछ की।
सुत्र के अनुासर टीम देर रात चेकिंग कर रही था। तभी कार सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। इस पर टीम ने उन्हें रोका और पूछताछ की। शक होने पर कार की तलाशी ली। इसमें चांदी बरामद हुई। उक्त लोग शिकोहाबाद के बताए जा रहे हैं और चांदी आगरा देने जाने की बात बताई है। पुलिस की सूचना पर जीएसटी सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और उनसे पूछताछ की। इस बाबत जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।