फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक साल पहले लापता हुआ युवक विशेश्वरगंज तिराहे पर घूमता मिला

Sun, 11 Aug 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज तिराहे पर रविवार को गत 25 जुलाई 2023 को घर से लापता युवक दिनेश उर्फ नान्हे घूमता मिला। मामले में उसकी मां की तहरीर पर गोंडा मंडल के डीआईजी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक साल पहले पुरैना मोड़ कंछर निवासी महिला मुन्नी देवी उर्फ सुंदरपता ने डीआईजी देवीपाटन मंडल को शिकायती पत्र भेजकर बताया था कि गत 25 जुलाई 2023 को उनका तिरपाल लगाने को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। जिस पर उन्होंने नौ लोगों के खिलाफ घटना वाले दिन से ही उनके बेटे दिनेश उर्फ नान्हू को गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया था।
डीआईजी के आदेश पर विशेश्वरगंज पुलिस ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। घटना में नया मोड़ तब आया जब रविवार को अचानक तिराहे पर उक्त व्यक्ति घूमता हुआ मिल गया। इससे यह पता चला कि जिस व्यक्ति की हत्या होने की जानकारी दर्ज कर केस किया गया था वह तो जिंदा है। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें