फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जंगल में शिकार करने गए दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सुजौली रेंज टीम द्वारा पकड़े गए ​शिकारी।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजौली रेंज टीम ने संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर वन्यजीवों के शिकार की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से शिकार में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गश्ती दल ने रविवार को बाघ संरक्षित क्षेत्र के बफर जोन स्थित भगड़िया बीट में कार्रवाई की। वनकर्मियों के अनुसार, दोनों आरोपी वन्यजीव गणना के दौरान पांच अप्रैल को कैमरा ट्रैप में संदिग्ध गतिविधियों के साथ कैद हुए थे। इसके बाद से उन पर निगरानी रखी जा रही थी।

शुक्रवार को दोनों को जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से नायलॉन का जाल, प्लास्टिक की बोरी, कुल्हाड़ी, हंसिया, कांटेदार डोरी तथा नट-बोल्ट बरामद किए गए।
विज्ञापन


वन विभाग के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजौली थाना क्षेत्र के चुरेखेड़ा गांव निवासी श्यामलाल और सहबुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएफओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और वन्यजीवों के शिकार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें