फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक सवार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Fri, 04 Jul 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रिसिया में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमा भीड़। 
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। आसाम रोड पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को रौंद दिया। ट्रक के पहिये की चपेट में आने से एक दोस्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रिसिया मोड़ चौकी पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत संकल्पा निवासी शमशेर अली (19) व राजू (21) गहरे दोस्त थे और बृहस्पतिवार को किसी कार्य से बाइक से बहराइच गए थे। जहां काम पूरा होने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान आसाम रोड पर बलदानपुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें सामने से रौंद दिया। हादसे में ट्रक के पहिये की चपेट में आने से शमशेर अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, राजू घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर रिसिया मोड़ चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल राजू को इलाज के लिए सीएचसी रिसिया पहुंचाया। मामूली चोट होने के चलते प्राथमिक इलाज के बाद राजू को घर भेज दिया गया। राहगीरों के मुताबिक, ट्रक चालक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे दोनों दोस्तों की बाइक से भिड़ गया। शमशेर ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें