फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मिहींपुरवा के चहलवा गांव के तीन मजरों में हो रही कटान

Fri, 04 Jul 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चहलवा में कटान का निरीक्षण करते बीडीओ। 
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से आए पानी के बाद सरयू नदी उफान पर है। इसके चलते नदी कई स्थानों पर कटान कर रही है। बृहस्पतिवार को नदी चहलवा गांव के मजरा रामवृक्ष पुरवा, विजयनगर व जंगल गुल्हरिया में कटान करने लगी। पीड़ितों की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने कटान क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन



सरयू नदी का जलस्तर नेपाल से पानी आने के बाद अचानक बढ़ गया था। इसके बाद नदी का जलस्तर जैसे-जैसे घट रहा है, वैसे-वैसे नदी की कटान बढ़ रही है। अभी नदी महसी के जानकीनगर गांव के 11 घरों को काट चुकी है। इसी प्रकार शिवपुर के दुजई पुरवा में कटान हो रहा है। इसी के बाद मिहींपुरवा तहसील के चहलवा गांव के रामवृक्ष पुरवा, विजयनगर व जंगल गुल्हरियां में नदी कटान कर रही है। अब इन तीनों गांवों से नदी की दूरी महज 250 मीटर ही बची है।
कटान पीड़ितों ने इसकी जानकारी विकास खंड कार्यालय पर दी तो बीडीओ विनोद कुमार यादव बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटान पीड़ितों को जल्द राहत देने के साथ ही कटानरोधी कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया है। बीडीओ ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है, ताकि हो रहे कटान से गांवों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें