फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शान से फहराया गया तिरंगा, हुए विविध आयोजन

Fri, 16 Aug 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पूरे जिले में बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहराया गया। सरकार व गैर सरकारी संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद जिले के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना कबूतरी देवी पत्नी स्व. हरीश चंद्र उपाध्याय व चंद्रकांति देवी पत्नी स्व. लालचन्द व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों भानु प्रताप द्विवेदी आदि को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक सम्मानित किया। इसके बाद ऑडिटोरियम हाॅल में पुलिस माडर्न स्कूल के प्लेग्रुप से कक्षा नौ तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा में भाग लेते हुए देश की विविधता का प्रदर्शन किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

शहर के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र नायक, ट्रेजरार अप्पाराव, हेडमास्टर राना राय ने झंडा फहराया। पॉयनियर ग्रुप ऑफ स्कूल में डायरेक्टर सैयद आसिफ किरमानी, आफिया किरमानी, बुद्धा पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अरशद अहमद, प्रधानाचार्य अनुजा हितैषी, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमोद कुमार सिंह की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारत विकास परिषद बहराइच व सुहेलदेव ने गुल्लाबीर में स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इनसेट
ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नगर पंचायत रिसिया कार्यालय पर चेयरमैन मुन्नी देवी, ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख रीना जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। तेजवापुर ब्लाॅक परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय व बीडीओ अनुष्का श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित किए। नवाबगंज के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हुजूरपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज सहित अन्य संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रांतीय रक्षक दल यूनिट नवाबगंज ने तिरंगा यात्रा निकाली। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। इसके अलावा महसी, कैसरगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को मिठाइयां आदि बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें