फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 दरोगा व पांच निरीक्षकों का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस महकमे में तबादलों का दौर तेजी के साथ जारी है। कई थानों के प्रभारियों को बदलने के बाद अब एसपी ने बड़े पैमाने पर स्थानांतरण करते हुए लंबे समय से जमे चौकी प्रभारियों समेत 54 दरोगा व पांच इंस्पेक्टरों की तैनाती में फेरबदल किया है। निरीक्षक संजय गुप्ता को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। आठ उपनिरीक्षकों को एसपी ने लाइन हाजिर भी कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मोतीपुर के अपराध निरीक्षक श्यामलाल सरोज को कैसरगंज, पुलिस लाइंस से बाबूलाल प्रसाद को जरवलरोड, रुपईडीहा के हर्षवर्धन सिंह को मोतीपुर, जरवलरोड के समर सिंह को मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी और संजय गुप्ता को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक मोतीपुर अनिल कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुपईडीहा के पद पर भेजा गया है। एसपी ने काम में उदासीनता व लापरवाही बरते जाने पर आठ उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर भी किया है। बौंडी के अतीउल्ला व उदित वर्मा, रामगांव के धर्मवीर सिंह, पयागपुर के बीरबल व सत्येंद्र यादव, विशेश्वरगंज के हरिनाथ यादव, हुजूरपुर के सुरेश सिंह और हरदी के इंद्रजीत यादव को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

एसपी ने रुपईडीहा से हरदी भेजे गए उमाकांत मिश्र के स्थानांतरण को निरस्त कर दिया है। एसपी ने लंबे समय से तैनात चौकी चौक इंचार्ज गोविंद कुमार को कैसरगंज और कैसरगंज के बृजराज प्रसाद को चौकी चृक भेजा है। सीओ कार्यालय नानपारा में तैनात मनोज सिंह को जालिमनगर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इसी तरह एसपी ने 54 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें