फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कल नियुक्ति पत्र लेने के लिए पुलिस लाइन से रवाना होंगे 126 नवनियुक्त आरक्षी

Sat, 14 Jun 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के 126 युवाओं का चयन पुलिस में आरक्षी के पद पर हुआ है। इन्हें 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र मिलेगा। इसके लिए पुलिस अधिकारी रोडवेज बस से सभी को लखनऊ कार्यक्रम स्थल तक ले जाएंगे। इससे पहले 14 जून की रात एसपी सभी चयनित युवाओं को डिनर पार्टी देंगे। इसमें उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित सभी युवाओं को 14 जून दोपहर तक पुलिस लाइन पहुंचना होगा। वहां उनके रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में एसपी आरएन सिंह ने बताया कि सभी चयनित युवाओं को पुलिस लाइन में बुलाया गया है। वहां पर वह रात को रुकेंगे, जहां उनको डिनर कराया जाएगा। इस मौके पर सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी को पुलिस की कार्य प्रणाली के साथ अनुशासन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के बाद 15 जून को सुबह नाश्ता कराने के बाद लंच पैकेट उनके बसों में रख कर लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ एक राजपत्रित अधिकारी भी रहेगा।
एसपी ने बताया कि इस बार की भर्ती प्रक्रिया कठिन व पारदर्शी थी। इसलिए जिन युवाओं का चयन हुआ है। वह सभी योग्य हैं। इनकी तैनाती के बाद पूरी उम्मीद है कि विभाग को अच्छे आरक्षी मिलेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम भी तैयारी
नव नियुक्ति आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए परिवहन निगम ने 10 बसों की व्यवस्था की है। ताकि लोगों को कार्यक्रम स्थल तक जाने में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें