फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज अस्ताचलगामी सूर्य कोे महिलाएं अर्घ्य देंगी

Mon, 27 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
​रुपईडीहा में छठ पूजा के लिए हनुमान सरोवर तट पर तैयार की की गई वेदी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। अखंड सुहाग और पुत्रों की दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाले छठ पर्व को लेकर जिले में उत्साह है। रविवार को सुहागिनों ने खरना पूजा की परंपरा निभाई। सोमवार को व्रतधारी महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस पूजा के लिए नदी तथा सरोवर के तट सज-धजकर तैयार हो गए हैं। पूजा स्थल पर मेला जैसा वातावरण है।
विज्ञापन


पूर्वांचल से आई छठ पूजा की परंपरा अब तराई में भी पूरे उत्साह के साथ मनाई जाती है। शहर के पुलिस लाइन परिसर स्थित समय माता मंदिर के आस-पास छठ पूजा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। पूजा स्थल की सफाई के साथ बेदी बनाने का काम भी किया जा रहा है।

सोमवार को यहां मेला जैसा माहौल रहेगा। सूप में गन्ना, फल और सब्जी के साथ पूजन की सामग्री लेकर महिलाएं पूजा के लिए आती हैं। पूजा स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए यहां दुकानें और झूले भी लगते हैं। छठ पूजा कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर आर पंडित मशरिकी ने बताया कि बेदिकाओं का निर्माण पूरा होने के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली गई हैं। नगर पालिका प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से पिछले वर्ष की भांति सहयोग के लिए सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें