फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिर में मिली चोट, आपसी संघर्ष में हुई थी बाघ की मौत

Tue, 12 Mar 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फील्ड डायरेक्टर दुधवा व डीएफओ की मौजूदगी में हुआ मृत बाघ का पोस्टमार्टम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज में सोमवार को मृत मिले नर बाघ का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में सिर में चोट मिली है। जिसके बाद वन विभाग की ओर से आपसी संघर्ष में बाघ की मौत होना बताया जा रहा है। वहीं बाघ के बिसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन


सुजौली वन रेंज के बगुलहिया बीट में सोमवार को गश्त के दौरान वन टीम को झाड़ियों में एक नर बाघ का शव पड़ा मिला था। जिसकी सूचना पर पहुंचे डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिवशंकर ने जांच पड़ताल कर शव को कतर्नियाघाट वन रेंज कार्यालय के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया था। जहां मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर दुधवा ललित वर्मा, डीएफओ बी शिवशंकर, वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट अनूप कुमार, पशु चिकित्सक डाॅ. दयाशंकर व डाॅ. दीपक वर्मा की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। फील्ड डायरेक्टर दुधवा ललित वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया नर बाघ के सिर में चोट के निशान मिले हैं। जिससे यह प्रतीत होता है, कि नर बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें