फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से तीन महिलाओं को ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से तस्करी कर तीन महिलाओं को भारत में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस ने महिलाओं को पकड़कर दो मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने काठमांडू की रहने वाली एक महिला के संरक्षण में काम करने की बात स्वीकार की है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पड़ोसी देश नेपाल से महिलाओं की तस्करी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही थीं। नेपाल के गैर सरकारी संगठन केआय नेपाल के पदाधिकारियों को कुछ महिलाओं के भारत भेजे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर समाज सेवी संगठन की शाखा प्रमुख राधिका गिरी ने नेपाल की जमुनहा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद छेत्री को घटना की जानकारी दी।

भारत-नेपाल सीमा पर ही 27 से 35 वर्ष आयु के बीच की इन तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। इनके साथ नेपाल के जिला बर्दिया अंतर्गत वार्ड नंबर पांच निवासी विमल सोनार और जिला दैलेख के जगन्नाथ वार्ड नंबर तीन निवासी शेरबहादुर कसेरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जमुनहा चौकी इंचार्ज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों मानव तस्करों ने नेपाल के काठमांडू की रहने वाली शांता नाम की एक महिला का नाम लिया है। पकड़ी गईं महिलाएं नेपाल तापले जुंग और बागलुंग की रहने वाली हैं। संस्था की शाखा प्रमुख राधिका गिरी ने बताया कि मानव तस्करी में लगे लोग नेपाल की सीधी साधी महिलाओं को भारत में अधिक वेतन दिलाने का झांसा देकर बेचते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें