फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख बच्चों ने पी पोलियो ड्राप

Sun, 21 Feb 2016 11:30 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पोलियो दिवस के मौके पर रविवार को जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। लगभग तीन लाख बच्चों को खुराक पिलाई गई। निजी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थाओं की ओर से भी कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विश्व पोलियो दिवस के मौके पर जिला अस्पताल में आयोजित कैंप में बच्चों को चिकित्सकों ने पोलियो खुराक पिलाई। सीएमएस डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ मौजूद पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

महिला अस्पताल, सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बच्चों को खुराक दी गई। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व इंडो नेपाल बार्डर पर भी आने जाने वाले लोगों के साथ मौजूद बच्चों को दवा पिलाई गई। इनरव्हील क्लब की ओर से जेल रोड स्थित केडिया हॉस्पिटल में पल्स पोलियो अभियान के तहत शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें