फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव में 69 फीसदी पड़े वोट

Sun, 21 Feb 2016 11:28 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव के लिए रविवार को जिले के पांच ब्लॉकों के 20 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। 2328 मतदाताओं में से 1595 वोटरों ने मतदान किया। उप चुनाव में 69 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। उप चुनाव की मतगणना 23 फरवरी को सुबह आठ बजे से ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन


पांच जोनल मजिस्ट्रेट व नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। विकासखंड चित्तौरा के बहादुरपुर में 133 में से 95 व छावनी सरकार में 180 में से 153, पयागपुर के वीरपुर में 158 में से 109, महसी के बेल्हौरा में 116 में 85, कैसरगंज के हसना भुलई में 71 में 54 व हैदरपुर नौबस्ता में 127 में 93 वोट पड़े।

विकासखंड हुजूरपुर के मोगलहा में 150 में 91, गाजीपुर कोड़री के तीन वार्ड में 416 में 249, शिवनहा में 91 में 77, रत्तापुर में 135 में 78 और नकहरा अब्बोपुर के तीन वार्ड के 325 में से 245 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन



उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मत पेटिकाओं को सील कराकर स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। अब 23 फरवरी को सुबह आठ बजे से ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना होगी।
विज्ञापन

- एके कनौजिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें