फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Wed, 13 Mar 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
- नानपारा, हुजूरपुर, कोतवाली देहात व हरदी थाना क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

- मृतकों में एक पश्चिम बंगाल का युवक भी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच/नानपारा/महसी/तेजवापुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहीं मृतकों के शवों केा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों में एक पश्चिम बंगाल का निवासी है।

कोतवाली नानपारा में नानपारा-मिहींपुरवा राजमार्ग पर बुधवार को गल्ला मंडी के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां बावर्ची टोला निवासी राजू उर्फ मोहम्मद इस्लाम (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बाइक चालक मढ़ईया निवासी मोहम्मद आसिफ(20) को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर पैदल जा रहे पश्चिम बंगाल के समोसरपुर गांव निवासी विमल (35) व विश्वजीत (26) को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां विमल की मौत हो गई है। वहीं विश्वजीत का इलाज जारी है। हरदी थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार बौंडी थाना क्षेत्र के हाथी चक निवासी रानी देवी (38) की मौत मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पति उमाशंकर (40) को पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने भी मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहीं बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर रंजीतपुर के पास बुधवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में हुजूरपुर थाना क्षेत्र के खरगापुर निवासी अवधेस कुमार सिंह व उनका दोस्त शुभम घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनो को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें