फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नानपारा के मुख्य बाजार में पिंक टॉयलेट नहीं

Mon, 21 Apr 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बलहा (बहराइच)। डेढ़ लाख से अधिक की नगरीय आबादी को समेटने वाली नानपारा तहसील के मुख्य बाजार में पिंक टाॅयलेट नहीं है। जिसके चलते प्रतिदिन बाजार आने वालीं हजारों महिलाओं कोे परेशानी उठानी पड़ रही है। अब महिलाओं इसकी मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन


नानपारा बाजार जिले की बड़ी बाजारों में शुमार है। यहां प्रतिदिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से करीब 2000 से अधिक महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं। वहीं, सहालग के चलते इन दिनों यह भीड़ दोगुनी हो गई है। बावजूद इसके जिम्मेदारों द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस वजह से महिलाओं को असहज महसूस होना पड़ रहा है। ऐसा तब है, जब केेंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छता पर भारी-भरकम बजट खर्च किया जा रहा है।
यही नहीं, महिलाओं के सशक्तीकरण व सुविधाओं की बढ़ोतरी पर भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। रविवार को बाजार में खरीदारी करने आईं श्वेता सिंह, अनुजा टेकड़ीवाल, वीरांगना कांत श्रीवास्तव, लक्की मंडल सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि बाजार में महिलाओं की सुविधा के लिए एक पिंक टाॅयलेट होना बेहद जरूरी है। ताकि खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें