फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार

Sat, 28 Dec 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के देहात कोतवाली में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
बहराइच। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रामगांव थाने पर एसपी रामनयन सिंह और एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिले भर में कुल 188 शिकायतें आईं जिसमें से 53 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में सात शिकायतों में से तीन, कैसरगंज कोतवाली में 16 शिकायतों में से तीन, नानापारा कोतवाली में नौ में तीन, दरगाह शरीफ थाने में एक, मुर्तिहा कोतवाली में दो में शून्य, रिसिया में छह में चार, रूपईडीहा में छह में दो, फखरपुर में पांच में दो, बौंडी में नौ में चार, जरवलरोड में 12 में तीन, हुजूरपुर में 18 में तीन, पयागपुर में 15 में छह, रानीपुर में आठ में तीन, मटेरा में आठ में दो, मोतीपुर में 11 में छह, सुजौली में आठ में दो, खैरीघाट में 20 में तीन और रामगांव थाने में सात में एक, विशेश्वरगंज में छह में एक, हरदी में तीन में एक और नबावगंज में तीन शिकायतों में किसी का भी समाधान नहीं हो सका। कोतवाली नगर में कोई भी शिकायती पत्र नहीं आया।

सरकारी तालाब को पाट दिया
देहात कोतवाली के भोगियापुर गांव निवासी बातूला ने बताया पति मुंसरिफ दिव्यांग है। गांव निवासी दबंग ने उनके घर के सामने की जमीन और सरकारी तालाब पर कब्जा कर लिया है। विरोध पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन

स्कूल के बाहर खड़ी बाइक चोरी
रामगांव थाना के चंदनपुर मेगला निवासी लक्ष्मीकांत ने बताया बच्चे का इलाज कराने बाइक से शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां गए थे। जब वापस लौटे तो बाइक गायब मिली।
जमीन का भी विवाद पहुंचा
कबडियन गांव निवासी अजीज अहमद ने बताया कब्रिस्तान को नपवाने का विवाद था। सती जोर गांव के प्रधान हुसैन विवादित जमीन नपवाने और जमादार गांव निवासी सद्दाम जमीन से संबंधित फरियाद लेकर आए ।
तालाब पर अतिक्रमण
ढाणी गांव निवासी विजय ने बसंतपुर उदल में तालाब पर अतिक्रमण, शिवपुर सेमरा निवासी उदल ने जमीन की पैमाइश, रामकिशन बसंतपुर उदल प्रधान ने खड़ंजा विवाद, निबिया निवासी पवन ने चक मार्ग विवाद की शिकायती पत्र दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें