रिविशेश्वरगंज (बहराइच)। गोंडा जिले से विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। युवती ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती शनिवार की शाम अपने घर में अकेले थी। बताया जाता है कि युवती के पड़ोस में कोई युवक गोंडा से अपने रिश्तेदारी में आया था। आरोप है युवती को घर में अकेला देख युवक घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद युवक फरार हो गया। जब देर शाम परिजन घर आए तो युवती ने पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां युवती को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष जयहरि मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक को नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।