फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संजय सेतु पर फर्राटा भरने का इंतजार बढ़ा

Sat, 06 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
घाघराघाट ​स्थित सरयू नदी पर मरम्मत के बाद तैयार संजय सेतु। -संवाद
विज्ञापन
जरवल रोड। बाराबंकी–बहराइच–गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू नदी स्थित महत्वपूर्ण संजय सेतु का मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन इसके बहुप्रतीक्षित उद्घाटन पर एक बार फिर विराम लग गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा शनिवार को प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन




जनपद में प्रभारी मंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों तथा पड़ोसी जनपद गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन कार्यक्रम के चलते प्रशासनिक अमला पूरी तरह व्यस्त रहा, जिसके कारण निर्धारित उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को संपन्न नहीं हो सका।


थाना प्रभारी जरवल रोड संतोष कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उद्घाटन की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
विज्ञापन



अधिकारियों के अनुसार पुल का समस्त मरम्मत कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है, अब केवल औपचारिक उद्घाटन एवं निरीक्षण के बाद अंतिम प्रशासनिक स्वीकृति शेष है। इसके बाद पुल पर वाहनों का आवागमन पुनः शुरू कर दिया जाएगा।


घाघरा घाट पुल के दोबारा संचालन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्सुकता और राहत दोनों का माहौल है। लंबे समय से आवागमन बाधित रहने से परेशान लोगों को अब नई तिथि घोषित होने का इंतजार है, जिससे बाराबंकी, बहराइच और गोंडा के बीच यातायात व्यवस्था के सुचारु होने की उम्मीद फिर से जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें