फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बालिका को बाघ ने मार डाला, ... फिर शव के पास दहाड़ता रहा

Tue, 22 Sep 2020 02:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
बालिका की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज के बर्दिया गांव में सोमवार को नाना के साथ खेत में बकरी चरा रही बालिका को बाघ जंगल की ओर घसीट ले गया। सूचना पाकर पहुंचे एसएसबी जवानों व ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वनाधिकारियों ने बाघ के हमले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बर्दिया गांव निवासी आसमीन (11) पुत्री मैनुद्दीन अपने नाना अब्दुल सत्तार के साथ सोमवार को खेत में बकरी चरा रही थी।

बालिका बकरी चराते हुए कुछ दूरी पर चली गई। इसी दौरान करीब 11 बजे जंगल से निकले बाघ ने बालिका को जबड़े में दबोच लिया। इसके बाद वह उसे जंगल की ओर घसीट ले गया। यह देख साथ में बकरी चरा रहे नाना के अलावा ग्रामीण पहलवान और जाकिर अहमद ने हांका लगाते हुए बाघ से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन जंगल में बाघ ने बालिका को निवाला बना लिया।
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर एसएसबी 70वीं बटालियन ई कंपनी के सब इंस्पेक्टर आंचल सिंह, एसएसआई अंगता गोस, हवलदार संदीप कुमार व राजेश्वर कुमार यादव ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर बालिका का क्षत-विक्षत शव मिला। 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दी जाएगी आर्थिक सहायता

इंस्पेक्टर के मुताबिक एसएसबी कैंप से 100 मीटर की दूरी पर जंगल में शव मिल गया। सूचना पाकर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाघ के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन दरोगा पवन शुक्ला वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सुजौली थाने के उप निरीक्षक कौसर अली कुरैशी शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वन दरोगा ने बाघ के हमले की पुष्टि की है। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी है।

कतर्नियाघाट के बर्दिया गांव के पास सोमवार को खेत में बालिका को मार डालने के बाद बाघ वहीं पर बैठा रहा। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक शिकार के बाद बाघ रह-रहकर दहाड़ता रहा। इससे ग्रामीणों में दहशत रही। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के निरंतर हो रहे हमलों पर भी नाराजगी जतायी। 

वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि बाघ के हमले में बालिका की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें