बहराइच पुलिस का बाइक चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। नानपारा इलाके में बड़ी कार्रवाई के दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस के हाथ सफलता लगी है। अंर्तजनपदीय सात वाहन चोरों को सुजौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से 12 बाइकें बरामद हुई हैं। कूटरचित नम्बर प्लेट व परिवहन विभाग के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
मालूम हो बहराइच में थाना नानपारा पुलिस ने गुरुवार को भी चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को चोरी की तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इनके कब्जे से कस्बा नानपारा के हक़ीमपुरवा स्थित अभियुक्त अकबर अली के टीन शेड में छिपाकर रखे हुए अन्य 10 बाइक के साथ परिवहन विभाग के फर्जी प्रपत्र, मुहर व रजिस्ट्रेशन पेपर बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। इस प्रकार कुल मिलाकर 13 मोटरसाईकिलों के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था।
गिरजापुरी बैराज से किया गिरफ्तार
बरामद बाइक
- फोटो : amar ujala
थाना सुजौली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान गिरजापुरी बैराज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद पुत्र कल्लू निवासी ढकेरवा थाना निघासन लखीमपुर खीरी, मुनीर अहमद पुत्र सगीर निवासी ग्राम चफरिया,सुनील मिश्रा पुत्र मुन्ना निवासी चफरिया, बटोही पुत्र राम हरी निवासी ग्राम वनकटी रमपुरवा, विनोद कुमार निगम पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी चफरिया, हनीफ पुत्र मुनऊवर अली निवासी मदनिया बड़खड़िया व सुरेश निषाद पुत्र राम स्वरूप निषाद निवासी चफरिया बजार थाना सुजौली जनपद बहराइच के है।