फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बादलों की आवाजाही से लुढ़का तापमान

Sun, 25 Jun 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। रविवार को दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई। गर्मी और उमस के कारण लोग पसीना-पसीना होते रहे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही के अनुसार सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। शुक्रवार से अचानक मौसम ने करवट ली और तापमान लुढ़क गया। पहले जहां 42 डिग्री से तापमान कम नहीं हो रहा था, वहीं दो दिन में तापमान गिरकर 35 डिग्री पर पहुंच गया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन बादलों की आवाजाही जारी रही। शाम को चार बजे के बाद बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई। फिर शाम छह बजे के बाद उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें