फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मासूम को रौंदा, मौत

Sat, 24 Jun 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के इंदूर गांव में घर के सामने खेल रहे मासूम बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के इंदूर गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम को तीन वर्षीय भतीजा शिवांश पुत्र प्रमोद घर के सामने खेल रहा था। पटसिया चौराहे की तरफ से फखरपुर की तरफ आ रही ट्रैक्टर- ट्राॅली ने बालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें