फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा जिले से सटे लखन गोंडा परसा गांव में मिले किशोरी की शव की शिनाख्त के बाद एक और खुलासा सामने आया है। किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद शव को फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई और तेज कर दी है। किशोरी के कई रिश्तेदारों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखन गोंडा परसा गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क केे किनारे गड्डे में किशोरी का शव मिला था। शव का शिनाख्त होने के बाद दो टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई थीं। पुलिस ने किशोरी की सौतेली मां समेत कई लोगों से पूछताछ की है। शव की शिनाख्त होने के दौरान ही किशोरी की सौतेली मां के रूखेपन व्यवहार से पुलिस की शक की सूई घूम गई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे किशोरी के कई अपनों का हाथ सामने आया है। एक टीम गोंडा जिले में साक्ष्य को एकत्रित करने के लिए डेरा डाले हुए है। थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि किशोरी के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें