फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए वोटर लिस्ट से तलाशे जाएंगे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीके लगाए जाएंगे। ऐसे लोगों के नाम तलाशने के लिए मतदाता सूची का सहारा लिया जाएगा। जबकि 50 वर्ष से कम उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। सर्वे टीम की ओर से प्रस्तुत किए गए आंकड़े से सभी को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में सबसे पहले कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सीएचसी, पीएचसी, आयुर्वेदिक, यूनानी, प्राईवेट अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को चिह्नित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में 11432 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका दूसरे चरण में लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 50 वर्ष से ऊपर के लोगों की पहचान मतदाता सूची से की जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। शासन के दिशा निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि मतदाता सूची से 50 वर्ष से ऊपर के लोगों की संख्या आसानी से मिल जाएगी। फिर इनकी संख्या शासन को भेजी जाएगी। उसी हिसाब से वैक्सीन मंगवाई जाएगी। जबकि 50 वर्ष से कम उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाने के लिए सर्वे टीम गठित की जाएगी। स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 50 वर्ष से कम उम्र के बीमार लोगों के लिए टीम घर-घर जाएगी। इनके आंकड़े एकत्रित करेंगे। इसके बाद दोनों उम्र के लोगों की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

टीका लगाने के लिए बनाई गईं 2300 टीमें
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम चरण में 11432 कोरोना योद्धाओं को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए टीम बना दी गई है। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए 2300 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें