नानपारा में कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश कराते अधिकारी।
नानपारा (बहराइच)। बैद्य भगवानदीन बालिका इंटर काॅलेज और मुहर्रम तथा कर्बला कमेटी के बीच भूमि को लेकर विवाद कई दिनों से चल रहा था। इसको समाप्त कराने के लिए बुधवार को सीआरओ व एसपी ग्रामीण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कोई हल नहीं निकल सका। अब फिर से बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को समस्या के समाधान के लिए बुलाया गया है।
बैद्य भगवानदीन बालिका इंटर काॅलेज की बाउंड्रीवाॅल के निर्माण का कार्य चल रहा था। इसका मुहर्रम कमेटी विरोध कर रही थी।
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे, जिन्हें बुधवार को बुलाया गया था। इस मौके पर भूमि का चिह्नांकन किया गया, इसके बाद भी कोई हल नही निकल सका। इसपर दोनों पक्षों को पुन: बृहस्पतिवार को बुलाया गया है।
इस मौके पर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने को कहा गया है। दस दौरान एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी,सीआरओ, एसडीएम लाल धर यादव, सीओ प्रदुमन सिंह, नायब तहसीलदार हर्षित पांडेय कोतवाल रामाज्ञा सिंह और विद्यालय प्रबंध समिति के हरिशंकर शर्मा ओम प्रकाश शर्मा, मुहर्रम एवं कर्बला कमेटी के शोएब अहमद, मोहम्मद वली, जुबेर अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।