फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोविज्ञान व गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रिमझिम बारिश के मौसम में शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने गए परीक्षार्थियों के कड़ाके की ठंड में भी सवाल देखकर पसीने छूट गए। गणित व मनोविज्ञान के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। लेकिन अन्य विषयों के प्रश्न आसान होने से परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। सबसे आसान सवाल हिंदी से पूछा गया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) कड़े सुरक्षा इंतजामों के मध्य जनपद के 15 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 11 हजार 919 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 10 हजार 660 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 1259 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा को शुचितापूर्ण व नकलविहीन आयोजित कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े बंदोबस्त किए गए। नगर क्षेत्र के साथ ही कैसरगंज, नानपारा व फखरपुर स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने पर सुबह से ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी केशव चौधरी, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र व एसडीएम सदर सौरभ गंगवार ने किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल ने बताया कि प्रथम पाली (प्राथमिक स्तर) की परीक्षा सुबह 10 से 12.30 तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक हुई। प्रथम पाली में कुल 7484 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष छह हजार 794 व द्वितीय पाली में 4435 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3866 परीक्षार्थी शामिल हुए।
मनोविज्ञान ने उलझाया
परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र देखकर काफी खुशी महसूस हुई, लेकिन मनोविज्ञान के सवालों ने थोड़ा उलझाए रखा। मनोविज्ञान के प्रश्नों में कुछ समय लगा। उसके बाद सभी सवाल मुझे आसान लगे। विश्वास है कि परीक्षाफल अच्छा आएगा। -विशाल मिश्रा, परीक्षार्थी
विज्ञापन

हिंदी रहा सबसे सरल
परीक्षा के पूर्व में रद्द होने व पुन: आयोजित होने में मिले समय के कारण सभी परीक्षार्थियों को पढ़ाई का काफी समय मिला था। जिससे सभी ने तैयारियां भलीभांति कर ली थीं। इस बार की परीक्षा में सबसे सरल मुझे हिंदी का सवाल लगा। गणित ने थोड़ा उलझाए रखा। -आकर्ष श्रीवास्तव, परीक्षार्थी
मुफ्त सफर का लाभ मिलने से उत्साहित रहे परीक्षार्थी
टीईटी में शामिल होने के लिए दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दिए जाने से काफी प्रसन्न नजर आए। पयागपुर विकास खंड से महिला पीजी कॉलेज में परीक्षा देने आई पायल शर्मा व निदा परवीन ने बताया कि नि:शुल्क यात्रा से परीक्षार्थियों को काफी सुविधा मिली है। वहीं विशेश्वरगंज क्षेत्र से किसान महाविद्यालय में परीक्षा देने आए परीक्षार्थी महेंद्र सिंह व शालिनी गुप्ता भी नि:शुल्क सफर की सराहना करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें