फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रूपईडीहा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति हुई ठप

Thu, 18 Sep 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सहाबा गांव में धू-धू कर जलता विद्युत फीडर।   -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। नगर पंचायत के सहाबा विद्युत उपकेंद्र का फीडर बुधवार की भोर अचानक धू-धूकर जल गया। इससे पूरे नगर पंचायत व सीमावर्ती इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे क्षेत्र की करीब तीन लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


रुपईडीहा नगर पंचायत व उसके आस-पास के सीमावर्ती क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सहाबा विद्युत उपकेंद्र से संचालित होती है। बुधवार की भोर करीब छह बजे तेज बारिश के बीच उपकेंद्र का फीडर अचानक धू-धूकर जलने लगा। इस दौरान उपकेंद्र पर तैनात विद्युत कर्मी तत्काल रुपईडीहा नगर पंचायत क्षेत्र की आपूर्ति ठप कर फीडर को बुझाने लगे।

थोड़ी ही देर में पूरा फीडर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। उपकेंद्र के कर्मी फीडर को बदलने की कोशिश में हैं, लेकिन बारिश फीडर बदलने में बाधा बनी हुई। नगर पंचायत व उसके आस-पास के सीमावर्ती क्षेत्र की आपूर्ति बंद होने से नगर पंचायत क्षेत्र के लोग बेहाल हैं। सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है।
विज्ञापन


उपकेंद्र के जेई शंभूदयाल ने बताया कि नवाबगंज से नया फीडर मंगाया गया है, लेकिन बारिश के चलते उसको उपकेंद्र तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। एसडीओ नानपारा मोहम्मद ताजीम ने बताया कि बारिश व खराब रास्ते के कारण कार्य में विलंब रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें