फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 12 थाना प्रभारियों का तबादला

Thu, 18 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बड़ा फेरबदल किया है। 12 थानों के प्रभारियों का तबादला किया गया है। जबकि खुटेहना चौकी इंचार्ज समेत तीन उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि हुजूरपुर थाने के इंस्पेक्टर बृजेंद्र कुमार मिश्रा को कैसरगंज और महिला सहायता प्रकोष्ठ के प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी को रानीपुर थाने का चार्ज दिया गया है। पयागपुर थाने के इंस्पेक्टर करुणाकर पांडेय को रिसिया, फखरपुर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को पयागपुर और रानीपुर के इंस्पेक्टर ब्रह्मागौड़ को फखरपुर भेजा गया है। विशेश्वरगंज के इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को थाना सदर मालखाना, एसजेपीयू प्रभारी चंद्रेश कुमार को स्थानीय अभिसूचना इकाई और वहां तैनात रहे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को हुजूरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।


दरगाह शरीफ थाने के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह को कोतवाली नानपारा और वहां तैनात रहे रामआज्ञा सिंह को दरगाह शरीफ भेजा गया है।वहीं रामगांव थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे को विशेश्वरगंज और रिसिया थाना अध्यक्ष मदनलाल को रामगांव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इमीग्रेशन चेक पोस्ट के प्रभारी उप निरीक्षक गोपाल तिवारी को खुटेहना चौकी का चार्ज दिया गया है। खुटेहना चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया है। जबकि हरदी थाने के उप निरीक्षक सुधीर सिंह और जरवल रोड थाने के उप निरीक्षक सत्तार अंसारी भी पुलिस लाइन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें