फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)/लखनऊ। प्रेमी युगल ने शनिवार देर रात लखनऊ में एक निजी अस्पताल के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक लड़की नाबालिग थी। शवों के पास मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई। इसके बाद दोनों के घरवालों को सूचना दी गई। युवक शादीशुदा था। दोनों का परिवार उनके मिलने-जुलने के खिलाफ था।
विज्ञापन

लखनऊ के विभूति खंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र के मुताबिक शनिवार देर रात एक निजी अस्पताल के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक और एक किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दी है। शवों के पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद दोनों की पहचान बहराइच के विशेश्वरगंज के उदलपुरवा निवासी संतोष (25) व नंदिनी (17) के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि संतोष का गांव की ही नंदिनी से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिवार के लोग उनके मिलने-जुलने के साथ ही शादी के खिलाफ थे। बताते हैं कि दोनों दो दिन पहले घर से बिना बताए भाग निकले थे। नंदिनी के परिवारीजनों ने अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी बीच शनिवार देर रात दोनों ने लखनऊ में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
शादीशुदा था संतोष
संतोष शादीशुदा था और उसके चार माह की बेटी भी है। जबकि नंदिनी की मई 2022 में शादी होनी थी। इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

नाबालिग थी लड़की, दर्ज है अपहरण का मुकदमा
लड़की के परिवारीजन के मुताबिक बिटिया नाबालिग थी। लड़की के परिवारीजन की तहरीर पर विशेश्वरगंज थाने में शनिवार की शाम अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। रविवार को दोनों के आत्महत्या कर लेने की सूचना आई।
एक साथ पहले भी भाग चुके थे दोनों
बताते हैं कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लगभग एक साल पहले भी दोनों भाग गए थे। उसके बाद वापस आकर दोनों अपने-अपने घर में रहने लगे थे। दोनों परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें