फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच से लखनऊ तक एसी बस का किराया 244 रुपये

Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ठंड में एसी बसों में यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए निगम प्रशासन ने जनरथ बसों के किराए में 20 फीसदी की कमी की है। निगम प्रशासन के अनुसार, किराए में कमी आने के बाद यात्रियों का रुझान एसी बसों की तरफ दोबारा बढ़ेगा। किराए में कमी करने के बाद बहराइच से लखनऊ तक का जनरथ एसी बस का किराया 244 रुपये हो गया है। इससे पहले 299 रुपये वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन



जिले में दो रोडवेज बस अड्डों का संचालन हो रहा है। एक रोडवेज बस अड्डा जिला मुख्यालय में और दूसरा नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित रूपईडीहा में संचालित है। जिला मुख्यालय से 109 और रूपईडीहा रोडवेज बस अड्डे से 50 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से चार-चार बसें एसी जनरथ भी शामिल हैं। वर्तमान में सर्दी बढ़ने व जनरथ बसों का किराया अधिक होने से यात्री इससे दूर हो रहे थे और विभाग को काफी नुकसान हो रहा था। जिसे देखते हुए निगम मुख्यालय प्रशासन की ओर से 25 दिसंबर को एक आदेश जारी कर किराए में 20 फीसदी की कमी की गई है।

कमी के बाद किराए में अंतर
स्थानपहले का किरायामौजूदा किराया
बहराइच से लखनऊ-299244
रूपईडीहा से लखनऊ412343
रूपईडीहा से वाराणसी909-759
रूपईडीहा से प्रयागराज769641

चार-चार बसों का हो रहा है संचालन
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे के एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि किराए में कमी कर दी गई है। मुख्यालय से चार जनरथ एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं रूपईडीहा डिपो के एआरएम रामप्रकाश ने बताया कि यहां से एक-एक बस वाराणसी व प्रयागराज के लिए और दो बसें लखनऊ के लिए संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें