जरवलरोड में डीजे की दुकान में चोरों द्वारा लगाई गई सेंध।
बहराइच। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र के अलीनगर स्थित डीजे व लाइट की दुकान में शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर लोग हैरान रह गए। वे पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।
गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी वाहिद खान की जरवलरोड थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में हनुमान मंदिर के पास सना डीजे एवं लाइट के नाम से दुकान है। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान में रखा एक जनरेटर, छह डीजे मशीन, 20 हॉर्न, ट्यूटर बेस स्पीकर, नौ माइक, 21 डिस्को लाइटें समेत नकदी ले गए। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की टीम ने मौके पर जांच की। उन्होंने बताया कि उनके दुकान में आठ माह पूर्व भी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। थाना प्रभारी जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया कि मौखिक सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। लिखित सूचना मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।