फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से गुजरा अजगर, लग गया जाम

विज्ञापन
मोतीपुर रेंज के नैनिहा कांटा में सड़क पार करता अजगर व लगा वाहनों का जाम। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे कतर्नियाघाट सेंचुरी के मोतीपुर रेंज के बीच से गुजरता है। मोतीपुर रेंज के नैनिहा कांटा जंगल के निकट शनिवार शाम करीब 7.30 बजे लोग आवागमन कर रहे थे। तभी एक विशालकाय अजगर एक छोर से निकलकर दूसरी छोर की ओर जाता दिखा।
विज्ञापन

अजगर के सड़क पर पहुंचते ही दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक, बाइक व अन्य वाहन दोनों तरफ रुक गए। लगभग 10 मिनट में अजगर धीरे-धीरे रेंगता हुआ दूसरी छोर पर जंगल की ओर गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान दोनों तरफ जाम लग गया। लोगों के मुताबिक अजगर लगभग 14 फुट लंबा था। अजगर निकलने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि जंगल के बीच से गुजरने वाली सड़क पर अक्सर सांप और अन्य वन्यजीव निकलते रहते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें