फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने स्टेडियम टीम को 3-2 से हराया

Thu, 11 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच खेलते ​खिलाड़ी।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुधवार को हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। यह मुकाबला स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच हुआ। जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने 3-2 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक अंदाज अपनाया। पहले हाफ में खिलाड़ियों ने तेज गति से खेलते हुए गोल करने के कई प्रयास किए। जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने बेहतर तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। वहीं स्टेडियम टीम ने भी शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को कड़ा बनाए रखा। दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण और पासिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

दूसरे हाफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। स्टेडियम टीम ने बराबरी हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने संयम बनाए रखा और निर्णायक गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया। निर्धारित समय समाप्त होने पर जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम 3-2 से विजयी रही।
विज्ञापन


मैच में रेफरी की भूमिका कोच मोहम्मद आरिफ और राकेश ने निभाई। दोनों ने निष्पक्ष तरीके से खेल का संचालन किया। इस अवसर पर आयुष, प्रखर, अंशुमान, प्रत्यूश, मोहम्मद तौसीफ, समर सिंह, आदित्य सैनी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें