फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में पर्यटन सत्र 30 जून तक बढ़ा

Thu, 11 Jun 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट आने वाले वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए इस बार बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में पर्यटन सत्र की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत अब कतर्नियाघाट समेत दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां 30 जून तक जारी रहेंगी। पहले हर वर्ष 15 जून को पर्यटन सत्र का समापन कर दिया जाता था और मानसून के दौरान जंगल पर्यटकों के लिए बंद हो जाता था। इस मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमूरी ने आदेश जारी कर दिया है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि यह पहला मौका है जब पर्यटन अवधि 30 जून किए जाने से जंगल प्रेमियों को अतिरिक्त 15 दिन जंगल भ्रमण का अवसर मिलेगा। अब पहली जुलाई से जंगल में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें